माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 23 दिसंबर, 2024 को देश में 45 स्थानों पर आयोजित चौदहवें रोजगार मेले के दौरान 71,000 से अधिक चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति पत्रों के वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को संबोधित भी किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 19 अक्टूबर, 2024 को नई दिल्ली में 'कर्मयोगी सप्ताह'- राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित करते हुए।
सुशासन दिवस, 2024 के अवसर पर माननीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का संबोधन।
सुशासन दिवस (25 दिसंबर, 2024) के अवसर पर माननीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के द्वारा विकसित पंचायत पहल को लांच किया गया।
माननीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राज्य/ संघ क्षेत्र सरकारों के प्रधान सचिवों (कार्मिक) के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 25 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली में किया गया।
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के द्वारा "महिला खेल-कूद प्रतियोगिताओं - 2025" का आयोजन 15 जनवरी, 2025 को विनय मार्ग स्पोर्ट्स परिसर, नई दिल्ली में किया गया। सुश्री रचना शाह, सचिव (कार्मिक) ने विजेताओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और विभिन्न खेल गतिविधियों में महिला कर्मचारियों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया।