Location via proxy:   [ UP ]  
[Report a bug]   [Manage cookies]                
सामग्री पर जाएँ

प्रवेशद्वार:प्रौद्योगिकी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रौद्योगिकी प्रवेशद्वार
२०वीं सदी के मध्य तक मनुष्य ने तकनीक के प्रयोग से पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलना सीख लिया था।
२०वीं सदी के मध्य तक मनुष्य ने तकनीक के प्रयोग से पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलना सीख लिया था।

प्रौद्योगिकी, व्यावहारिक और औद्योगिक कलाओं और प्रयुक्त विज्ञानों से संबंधित अध्ययन या विज्ञान का समूह है। कई लोग तकनीकी और अभियान्त्रिकी शब्द एक दूसरे के लिये प्रयुक्त करते हैं। जो लोग प्रौद्योगिकी को व्यवसाय रूप में अपनाते है उन्हे अभियन्ता कहा जाता है। आदिकाल से मानव तकनीक का प्रयोग करता आ रहा है। आधुनिक सभ्यता के विकास में तकनीकी का बहुत बड़ा योगदान है। जो समाज या राष्ट्र तकनीकी रूप से सक्षम हैं वे सामरिक रूप से भी सबल होते हैं और देर-सबेर आर्थिक रूप से भी सबल बन जाते हैं।

ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिये कि अभियांत्रिकी का आरम्भ सैनिक अभियांत्रिकी से ही हुआ। इसके बाद सडकें, घर, दुर्ग, पुल आदि के निर्माण सम्बन्धी आवश्यकताओं और समस्याओं को हल करने के लिये सिविल अभियांत्रिकी का प्रादुर्भाव हुआ। औद्योगिक क्रान्ति के साथ-साथ यांत्रिक तकनीकी आयी। इसके बाद वैद्युत अभियांत्रिकी, रासायनिक प्रौद्योगिकी तथा अन्य प्रौद्योगिकियाँ आयीं। वर्तमान समय कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी का है। अधिक पढ़ें…

चयनित लेख
एयरो इंडिया 2009 में एचएएल तेजस

तेजस भारत द्वारा विकसित किया जा रहा एक हल्का व कई तरह की भूमिकाओं वाला जेट लड़ाकू विमान है। यह हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित एक सीट और एक जेट इंजन वाला, अनेक भूमिकाओं को निभाने में सक्षम एक हल्का युद्धक विमान है। यह बिना पूँछ का, कम्पाउण्ड-डेल्टा पंख वाला विमान है। इसका विकास 'हल्का युद्धक विमान' या एलसीए नामक कार्यक्रम के अन्तर्गत हुआ है जो 1980 के दशक में शुरू हुआ था। विमान का आधिकारिक नाम तेजस 4 मई 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखा था। यह विमान पुराने पड़ रहे मिग-21 का स्थान लेगा।

तेजस की सीमित श्रृंखला का उत्पादन 2007 में शुरू हुआ। दो सीटों वाला एक ट्रेनर संस्करण विकसित किया जा रहा है (नवम्बर 2008 तक उत्पादन के क्रम में था।), क्योंकि इसका नौसेना संस्करण भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोतों से उड़ान भरने में सक्षम है। बताया जाता है कि भारतीय वायु सेना को एकल सीट वाले 200 और दो सीटों वाले 20 रूपांतरण प्रशिक्षक विमानों की जरूरत है, जबकि भारतीय नौसेना अपने सी हैरियर की जगह एकल सीटों वाले 40 विमानों का आदेश दे सकती है। तेजस के नौसेना संस्करण के विमानों के 2009 तक आसमान में उड़ान भरने की उम्मीद थी। हाल के घटनाक्रम से ऐसा लग रहा है कि विमान 2010 के अंत तक या 2011 के शुरू में भारतीय वायु सेना में शामिल हो जायेगा। दिसम्बर 2009 में गोवा समुद्र स्तरीय उड़ान परीक्षण के दौरान, तेजस ने 1,350 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से उडा़न भरी, इस प्रकार वह हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड द्वारा स्वदेश में निर्मित पहला सुपरसॉनिक लड़ाकू विमान है। अधिक पढ़ें…


चयनित जीवनी

एलन रीव मस्क (अंग्रेज़ी: Elon Musk; जन्म 28 जून 1971) एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक, इंजीनियर, और आविष्कारक हैं। एलन स्पेसएक्स के संस्थापक, सीईओ और मुख्य डिजाइनर; टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक, सीईओ और उत्पाद के वास्तुकार; ओपनएआई के सह-अध्यक्ष; न्यूरालिंक के संस्थापक और सीईओ और द बोरिंग कंपनी के संस्थापक हैं। इसके अलावा वे सोलरसिटी के सह-संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष, ज़िप2 के सह-संस्थापक और एक्स.कॉम के संस्थापक हैं, जोकि बाद में कॉन्फ़िनिटी के साथ विलय हो गया और उसे नया नाम पेपैल मिला।

दिसंबर 2016 में, एलन को फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 21वाँ स्थान प्राप्त हुआ। 08 जनवरी 2021 तक, एलन की कुल संपत्ति 184 अरब अमेरिकी डॉलर है, और फोर्ब्स द्वारा दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।


क्या आप जानते हैं?
शंघाई मैग्लेव रेलगाड़ी
शंघाई मैग्लेव रेलगाड़ी
  • ... कि वर्तमान में विश्व की सबसे तेज़ कार्यरत रेलगाड़ी शंघाई मैग्लेव एकमात्र उच्च गति की रेलगाड़ी है जो चुंबक द्वारा पटरी से उपर उठ कर उन्ही चुंबकों द्वारा गति प्राप्त करती है?
  • ... कि जापानी भाषा में सुज़ुकी हायाबुसा नामक मोटरसाइकिल के नाम का अर्थ पैराग्राइन बाज (बहरी) है जो 300 किमी/घंटा से अधिक गति से गोता लगा सकता है?
  • ... कि मी ऐट द ज़ू यूट्यूब पर अपलोड किया गया पहला वीडियो है?
  • ... ग्लूकोमीटर के प्रयोग से मधुमेह रोगी अपने घर पर ही स्वयं बिना किसी की सहायता के नियमित अंतराल में रक्त-शर्करा की जांच स्वयं ही कर सकते हैं।
  • ... कि पनामा नहर पर यातायात संचालन आरम्भ हुये सौ वर्ष से अधिक समय हो चुका है।
वृहत मीटरवेव रेडियो टेलिस्कोप
वृहत मीटरवेव रेडियो टेलिस्कोप


चयनित चित्र

एक चार-आघात अन्तर्दहन इंजन कार्य करते हुए-
१:गैस का अन्दर चूषण २:दाबन ३:शक्ति ४:गैसों का उत्स
सम्बंधित लेख व श्रेणियाँ
सम्बंधित परियोजना
आप किस प्रकार सहायता कर सकते हैं
Things you can do
  • हाल में हुए परिवर्तनों की समीक्षा कर पृष्ठों के सुधर में सहायता कर सकते हैं।
  • प्रवेशद्वार:प्रौद्योगिकी के वार्ता पृष्ठ पर आवश्यक विषयों हेतु पृष्ठ निर्मित करने के लिए आवेदन दे सकते हैं।
  • प्रौद्योगिकी व इससे सम्बंधित पृष्ठों का विस्तार कर सकते हैं।
  • पहले से निर्मित पृष्ठों पे चित्र व उद्धरण जोड़ कर उन्हें अधिक सूचनात्मक बना सकते हैं।
  • प्रौद्योगिकी सम्बंधित पृष्ठों में सटीक श्रेणी जोड़कर उनका बेहतर श्रेणीकरण कर सकते हैं।
  • प्रवेशद्वार:प्रौद्योगिकी से जुड़े विकिपरियोजना से जुड़ कर प्रौद्योगिकी के विषयों से जुड़े अन्य कार्यों में सहयोग कर सकते हैं
अन्य परियोजनाओं में
विकिसमाचार  पर प्रौद्योगिकी   विकीसूक्ति  पर प्रौद्योगिकी   विकिपुस्तक  पर प्रौद्योगिकी   विकिस्रोत  पर प्रौद्योगिकी   विक्षनरी  पर प्रौद्योगिकी   विकिविश्वविद्यालय  पर प्रौद्योगिकी   विकिमीडिया कॉमन्स पर प्रौद्योगिकी
समाचार सूक्ति पुस्तक स्रोतपुस्तक व पांडुलिपियाँ परिभाषा शिक्षा सामग्री चित्र व मीडिया